हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। ये व्रत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और राजस्थान में खासतौर से किया जाता है। इस व्रत की कथा के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए अपनी अलिकाओं के साथ यानि सहेलियों के साथ ये व्रत किया था। इसलिए इसे हरतालिका व्रत कहा जाता है। इसलिए महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत करती हैं। इनके साथ ही कुंवारी लड़कियां भी अच्छा पति पाने के लिए ये व्रत करती हैं। इस व्रत में पूरे दिन बिना पानी पिए उपवास किया जाता है और शाम को बालू रेत से श्रीगणेश और भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियां बनाकर पूजा की जाती हैं। इसके बाद पूरी रात जागरण करते हुए चारों प्रहर की पूजा की जाती है। यानी हर 3 घंटे में पूजा होती है।
पूजा विधि:प्रदोष काल में होती है पूजा
व्रत के नियम: बिना पानी पीए किया जाता है व्रत
1. हरतालिका तीज
व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है। व्रत के बाद अगले दिन जल ग्रहण करने का विधान है।
2. हरतालिका तीज व्रत करने पर इसे छोड़ा नहीं जाता है। प्रत्येक वर्ष इस व्रत को विधि-विधान से करना चाहिए।
3. हरतालिका तीज व्रत के दिन रात्रि जागरण किया जाता है। रात में भजन-कीर्तन करना चाहिए।
4. इस व्रत को कुंवारी कन्या, सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। शास्त्रों में विधवा महिलाओं को भी यह व्रत रखने की आज्ञा दी गई है।
पूजन में चढ़ाई जाती है सुहाग सामग्री
हरतालिका तीज व्रत में देवी पार्वती की पूजा में सुहाग सामग्री चढ़ाई जाती है। जिसमें मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, आदि। इसके अलावा श्रीफल, कलश, अबीर, चंदन, घी-तेल, कपूर, कुमकुम और दीपक होता है।
व्रत कथा: देवी पार्वती ने जंगल में किया तप और शिव पूजा
हरतालिका तीज व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। हिमालय पर गंगा नदी के तट पर माता पार्वती ने भूखे-प्यासे रहकर तपस्या की। माता पार्वती की यह स्थिति देखकर उनके पिता हिमालय दुखी थे।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments